शाइन टुडे सिवाना, 29 मई। तहसील कार्यालय सिवाना में शुक्रवार को भावुक और सम्मानपूर्ण माहौल के बीच कनिष्ठ सहायक प्रेमचंद मेवाड़ा को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। इस अवसर पर तहसीलदार सिवाना रायचंद देवासी ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए स्वयं गाड़ी चलाकर सेवानिवृत्त कार्मिक को उनकी सीट पर बिठाया और सम्मानपूर्वक उनके घर तक छोड़ा।
तहसील कार्यालय परिवार की ओर से आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रेमचंद मेवाड़ा के लंबे सेवाकाल, ईमानदारी एवं कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।
तहसीलदार रायचंद देवासी के इस आत्मीय व्यवहार की कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों ने खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान कई कर्मचारी भावुक नजर आए तथा सेवानिवृत्त कार्मिक को साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
