शाइन टुडे@ नई दिल्ली: श्रीदूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष महंत नारायण गिरि महाराज ने रविवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह से मुलाकात की। महंत नारायण गिरि ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व महामंत्री अरुण सिंह से उनके निवास पर आज महाराज के जन्मदिन दिवस पर विशेष मुलाकात कर जन्मदिन कि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए। मंदिर के मीडिया प्रभारी पिंटू सुथार तेलवाडा ने बताया कि महंत नारायण गिरि, रक्षा मंत्री राजनाथसिंह एवं अरुण सिंह, दुष्यंत कुमार गोतम राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा शिष्टाचार भेंट कि इस दौरान राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य कुंवर हरिश्चंद्र सिंह जसोल ने भी शिष्टाचार भेंट कर धर्म चर्चा की।
जसोल ने माता रानी भटियाणी जसौल धाम माताजी के दर्शन करने के लिए जसोल पधारने अवगत कराया। महामंत्री अरुण सिंह ने हरिश्चंद्र सिंह को राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर भाजपा का पटका पहनकर स्वागत किया ।
