दिल्ली (शाइन टुडे प्रतिनिधि):
राजस्थान प्रवासी महासंघ (पंजीकृत) की केन्द्रीय समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगासिंह राठौड़ की अध्यक्षता में उनके निवास सुभद्रा कॉलोनी, बस्ती सराय रोहिल्ला, दिल्ली में आयोजित हुई।
बैठक में संगठन के धरातलीय स्तर पर चल रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव अशोक कुमार रूपाणी द्वारा अब तक किए गए कार्यों का वाचन कर सदस्यों को अवगत कराया गया।
संगठन के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से 12 प्रकोष्ठों के गठन का प्रस्ताव रखा गया। इस पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से प्रारंभिक रूप से निम्नलिखित 4 प्रकोष्ठों के गठन एवं उनकी कार्य समितियाँ बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया—
1. खेल प्रकोष्ठ आयोजन समिति2. शिक्षा सहयोग प्रकोष्ठ समिति3. सांस्कृतिक प्रकोष्ठ समिति4. व्यापार प्रकोष्ठ समिति
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। अंत में सचिव महोदय ने सभी सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
