सिवाना (बालोतरा), 21 फरवरी 2026: तहसील सिवाना के समस्त काश्तकारों को सूचित किया गया है कि रबी गिरदावरी का कार्य अंतिम चरण में है, जिसकी अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है। जिन किसानों के खेतों की गिरदावरी पूरी हो चुकी है, वे "राज किसान गिरदावरी" ऐप से फसल विवरण जांच सकते हैं। किसी त्रुटि पर तुरंत पटवारी या तहसील कार्यालय से संपर्क करें।
(1)सर्वप्रथम “राज किसान गिरदावरी“ एप्लीकेशन ओपन करें।
(2)अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें
(3)लॉगिन के उपरांत “गिरदावरी स्टेटस” पर क्लिक करें।
(4)”गिरदावरी स्टेटस” ऑप्शन को क्लिक करने के बाद “खसरा खोजें” ऑप्शन पर क्लिक करे।
(5)उसके बाद अपना जिला ,तहसील ,पटवार मंडल एवं ग्राम चुनें एवं अपना खसरा नंबर दर्ज करें ।
(6)खसरा नंबर दर्ज करने के बाद “स्थिति जांचे“ पर क्लिक करें ।
(7)इसके बाद “गिरदावरी सर्वे सबमिट” ऑप्शन का चयन कर “डेटा देखें” ऑप्शन पर क्लिक करने पर पटवारी द्वारा की गई गिरदावरी का विवरण प्रदर्शित हो जाएगा ।
यदि फसल विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि या गलत फसल विवरण पाया जाता है तो संबंधित काश्तकार यथाशीघ्र संबंधित हल्का पटवारी/भू अभिलेख निरीक्षक/तहसील कार्यालय को 5 मार्च 2026 से पूर्व सूचित करना सुनिश्चित करे।
राज्य सरकार द्वारा यह भी प्रावधान किया गया है कि अब प्रत्येक काश्तकार स्वयं भी अपने मोबाइल से “किसान गिरदावरी ऐप” के माध्यम से अपने खेत की गिरदावरी कर कर सकता है । अतः जिन काश्तकारों के खेत की गिरदावरी होना शेष है वे “राज किसान गिरदावरी ऐप “ के माध्यम से निम्न चरणों के माध्यम से गिरदावरी कर सकते है :
(1)सर्वप्रथम प्ले स्टोर से “राज किसान गिरदावरी एप्लीकेशन” डाउनलोड करें ।
(2)ऐप डाउनलोड करने के बाद अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें।
(3)लॉग इन करने के बाद फसल विवरण जोड़े के ऑप्शन के माध्यम से अपने खसरे की गिरदावरी करें।
(4)गिरदावरी करने के बाद गिरदावरी स्टेटस ऑप्शन के माध्यम से आप अपने खसरे कि की गई गिरदावरी का स्टेटस देख सकते हैं।
