सिणधरी। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए नव चेतना फाउंडेशन सिणधरी ने सड़ा धनजी ग्राम पंचायत के चार राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 5वीं तक के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कॉपियाँ, पेन, स्लेट और बिस्किट वितरित किए। इस सराहनीय पहल से सैकड़ों ग्रामीण बच्चों के चेहरे खिल उठे और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह दोगुना हो गया।कार्यक्रम का आयोजन संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सड़ा धनजी ग्राम पंचायत के विद्यालयों में किया गया, जहाँ बच्चों को व्यक्तिगत रूप से अध्ययन सामग्री सौंपी गई। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी।
संस्था के अध्यक्ष चुनाराम उर्फ अरविंद कुमार थोरी ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मूलभूत अधिकार है और नव चेतना फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपाध्यक्ष भैराराम कासनियां ने बताया कि यह कार्यक्रम संस्था की नियमित सामाजिक गतिविधियों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाना है।
सचिव अशरफ खान ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था आगे भी ऐसे नेक कार्य जारी रखेगी, ताकि ग्रामीण शिक्षा मजबूत हो सके। प्रधानाध्यापकों ने संस्था के सदस्यों, दानदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डूंगराराम राजपुरोहित, अनिल कुमार नेण, डूंगराराम देवासी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भोमाराम सऊ, पत्रकार प्रतापराम सारण सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। बच्चों ने संस्था का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया और हर्षपूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया।
