सिवाना में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान का आयोजन
सिवाना। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सिवाना कस्बे में शनिवार को व्यापक सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक हमीरसिंह भायल ने उप जिला अस्पताल परिसर एवं गांधी चौक पर श्रमदान कर सफाई अभियान की शुरुआत की।
विधायक भायल ने इस अवसर पर आमजन से स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। अभियान के दौरान कस्बे में जगह-जगह सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नगसिंह, मंडल अध्यक्ष जगदीशसिंह, मंडल महामंत्री हिंदूसिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।