दिल्ली में राजस्थानियों की आवाज़: गंगा सिंह राठौड़ को मिली प्रवासी महासंघ ट्रस्ट की कमान
Shine today @ न्यू दिल्ली। दिल्ली में रहने वाले राजस्थानियों को एक मंच प्रदान करने वाला राजस्थान प्रवासी महासंघ अब विधिवत पंजीकृत हो गया है। 1995 में गंगा सिंह राठौड़ (काठाडी) द्वारा स्थापित यह संगठन वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से राजस्थानियों को उनकी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जोड़े रखने में सक्रिय है।
पंजीकरण के बाद बिश्रोई धर्मशाला, सिविल लाइन, दिल्ली में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें शंकर भाई पटेल चौधरी ने गंगा सिंह राठौड़ को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का समर्थन नगाराम देवासी, पोकराराम बिश्नोई और दिनेश जैन ने किया। कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें "राजस्थान प्रवासी महासंघ ट्रस्ट – सर्व समाज दिल्ली प्रदेश (पंजी.)" का अध्यक्ष चुना।
संगठन के सचिव अशोक कुमार रूपाणी माली ने कहा कि गंगा सिंह राठौड़ का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के प्रति निष्ठा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
संगठन की प्रमुख गतिविधियां
सांस्कृतिक: गणगौर, तीज, होली मंगल मिलन, दीपावली जैसे उत्सवों का भव्य आयोजन।
सामाजिक: जरूरतमंदों की सहायता के लिए विशेष कार्यक्रम।
शैक्षिक: छात्रों को छात्रवृत्ति और अन्य सहयोग।
धार्मिक: भजन संध्या, सामूहिक हवन-यज्ञ और महाप्रसादी भंडारा।
स्वास्थ्य: मुफ्त चिकित्सा जांच व परामर्श के लिए स्वास्थ्य शिविर।
नीति आयोग की दर्पण आईडी सहित सभी सरकारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद संगठन अब सदस्यता अभियान चलाएगा। इसके तहत दिल्ली के सभी बाजारों से दो-दो प्रतिनिधियों को प्रभारी बनाकर जोड़ा जाएगा, ताकि सभी समाजों और वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सके और संगठन को और अधिक संगठित व सशक्त बनाया जा सके।
गंगा सिंह राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान प्रवासी महासंघ ट्रस्ट – दिल्ली प्रदेश एक मजबूत, पारदर्शी और सेवा भाव से कार्य करने वाला संगठन बनकर उभरेगा।