कनाना मेले में रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश
बालोतरा, 11 मार्च।
स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कनाना मेले में रंगोली के माध्यम से मतदान का संदेश दिया गया। मेले में आए लोगों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। इस दौरान प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया तथा लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। रंगोली प्रतियोगिता में युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को मतदान के अधिकार का महत्व बताते हुए आगामी चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मेले में आए लोगों ने भी रंगोली के माध्यम से दिए गए संदेशों की सराहना की तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने का संकल्प लिया।
डॉ, रामेश्वरी चौधरी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
