जेतमाल जसोल सरंक्षक तो सिणेर बने जिला महामंत्री
सिवाना/बालोतरा: जिला रावणा राजपूत समाज बालोतरा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष पहाड़सिंह कुंडल ने की। नव गठित कार्यकारिणी में सोहन सिंह जेतमाल, ईश्वर सिंह चौहान जसोल, देरावर सिंह पंवार, मोहन सिंह सोलंकी, वेलसिंह चौहान को सरंक्षक, शैतान सिंह खंडप,सोहन सिंह झाला तिलवाड़ा,शिवसिंह सोलंकी बालोतरा, ओमसिंह सोढा कोरना को जिला उपाध्यक्ष, तगसिंह सोलंकी सिणेर को जिला महामंत्री, अशोकसिंह पंवार राखी, छगन सिंह परिहार जसोल,मंगल सिंह भाटी असाडा, माधुसिंह नेवरी को जिला मंत्री, मोहन सिंह परिहार सिणधरी को जिला कोषाध्यक्ष, पंकज सिंह डाबी, गणपत सिंह कानोड़ को जिला संगठन मंत्री, पूनम सिंह कोटड़ी, रणजीत सिंह धरबलो की ढाणी को जिला सह संगठन मंत्री,भीमसिंह चौहान बायतु, भुर सिंह गोयल बडनावा को जिला प्रसार मंत्री, करणसिंह चौहान जाजवा, जोगराज सिंह सांखला बायतु को जिला सह प्रसार मंत्री, मगसिंह दहिया मक्खन को जिला प्रवक्ता, हनुमान सिंह चौहान जसोल, अशोक सिंह राठौड़ बुड़ीवाडा, विक्रम सिंह झाला बुड़ीवाडा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, लेख सिंह भाटी कनाना, भीख सिंह पंवार कल्याणपुर को जिला कार्यालय मंत्री, संपतसिंह चौहान पाटोदी, पूनम सिंह गौड़ श्यामपुरा गिड़ा, बाबूसिंह परमार मेली,जेठूसिंह दहिया समदड़ी,दलपतसिंह सोलंकी केसुंबला,भीम सिंह सांखला बायतु,अर्जुन सिंह सांखला सिणधरी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। जिलाध्यक्ष पहाड़ सिंह कुंडल ने बताया कि आगामी दिनों में जिले के सभी ब्लॉक द्वारा सक्रिय स्माजसेवियों के नाम आने पर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
जिला कार्यकारिणी की बैठक आज 3 सितम्बर को
रावणा राजपूत समाज जिला बालोतरा की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज रविवार को मालानी महादेव मंदिर जसोल में जिलाध्यक्ष पहाड़ सिंह कुंडल की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। जिला महामंत्री तगसिंह सिणेर ने बताया कि 23 सितम्बर को जोधपुर में होने वाले शौर्य महासम्मेलन के सयोजक मनजीतपाल सिंह सांवराद का 8 सितम्बर को बालोतरा जिले का तूफानी दौरा है जिसको लेकर पूर्व तैयारी बैठक रखी गई है। बैठक में मनजीत पाल सिंह सांवराद का प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम तय करना, 23 सितम्बर हेतु प्रसार प्रसार सामग्री, घर घर पीले चावल देने की व्यवस्था करवाना, बैठक में समस्त जिला कार्यकारणी, जिला सयोजक, महिला जिला सयोजक, युवा जिला सयोजक, ब्लॉक सयोजक, सह सयोजक सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी आवश्यक रूप से भाग लेंगे।