13 सितम्बर को मनजीत पाल सिंह सांवराद रहेंगे बालोतरा जिले के दौरे पर
शाइन टुडे न्यूज@सिवाना/बालोतरा:
रावणा राजपूत समाज जिला बालोतरा की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मालानी महादेव मंदिर जसोल में जिलाध्यक्ष पहाड़ सिंह कुंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नव गठित कार्यकारिणी और ब्लॉक सयोजक, सह सयोजक सहित टीम का पठन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सरंक्षक ईश्वर सिंह जसोल ने कहा कि 23 सितम्बर को जोधपुर में रावणा राजपूत समाज का शौर्य महासम्मेलन हो रहा है उसमे सभी समाज बंधु,मातृ शक्ति अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर हुकार भरे। जिलाध्यक्ष पहाड़ सिंह कुंडल ने कहा कि मैं पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के संगठन को मजबूत करने हेतु भरसक प्रयत्न करुगा और 13 सितम्बर को शौर्य महासम्मेलन के सयोजक मनजीत पाल सिंह सांवराद का बालोतरा जिले का कार्यक्रम प्रत्येक ब्लॉक में भव्य बनाए।समाज की मजबूती के लिए 23 सितम्बर को जोधपुर अवश्य पधारे। सोहन सिंह जेतमाल ने कहा कि 23 सितम्बर का कार्यक्रम सफल बनाना हमारा परम कर्तव्य है। देरावर सिंह पंवार ने कहा कि समाज के कार्य में हमेशा आगे रहकर कार्य करना चाहिए। जिला कोषाध्यक्ष मोहन सिंह परिहार ने कहा कि हमे जागृत रहकर 23 सितम्बर के कार्यक्रम सफल बनाए। जिला महामंत्री तगसिंह सिणेर ने जिला कार्यकारिणी का रजिस्ट्रेशन करवाने और बैंक अकाउंट खुलवाने का प्रस्ताव रखा जो सर्व सहमति से पारित किया गया। जिला प्रवक्ता मगसिंह दहिया ने कहा कि समाज की राजनेतिक पहचान बनानी है तो संगठित रहना पड़ेगा। सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सिंह परिहार ने कहा कि भले ही हमे एक दिन का मेजर दलपत सिंह के नाम का उपवास रखना पड़े। भूखे रहकर भी एक दिन के लिए जोधपुर चलना है।जसोल नगर अध्यक्ष ईश्वर सिंह इंदा ने कहा कि आप अपने अधिकारों और कर्तव्य को नही भूले।
इन्होंने भी किया संबोधित
जिला सयोजक शैतान सिंह खंडप, युवा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान,चैन सिंह तिलवाड़ा,अर्जुन सिंह बुड़ीवाड़ा,नरपत सिंह थोब, दलपत सिंह सोलंकी केसुंबला आदि ने संबोधित किया। बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री तगसिंह सिणेर ने किया।
बैठक में मोहन सिंह सोलंकी, शिव सिंह सोलंकी,महेंद्र प्रताप सिंह थोब,रूप सिंह टापरा, वागसिंह मवड़ी, सिवाना महिला सयोजक शिल्पा कंवर राठौड़, भुर सिंह पाटोदी, भटसिंह झाला, भेरू सिंह भाटा,धन सिंह पाटोदी,मूल सिंह समदड़ी, भीम सिंह सा, टीकम सिंह बुड़ीवाडा, पूनम सिंह कोटड़ी,मदन सिंह कुसीप, महेंद्र सिंह भाटी, आनंद सिंह दहिया, गोपालसिंह, किशन सिंह राठौड़,राजू सिंह आसोतरा,विक्रमसिंह राठौड़, पूनम सिंह टापरा, पदम सिंह, प्रेम सिंह, हरी सिंह परिहार, धन सिंह भाटा आदि उपस्थित रहे।