सिवाना(बालोतरा) सिवाना विधानसभा क्षेत्र सिवाना में जिला परिषद सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव गरिमा राजपुरोहित द्वारा "योजनावार गहलोत आए सबके द्वार" रविवार को रैली के रूप में सिवाना पहुंचकर सिवाना विधानसभा की गांव गांव ढाणी से होते हुए पांच सौ से अधिक किमी की पैदल यात्रा सम्पन्न हुई। पैदल यात्रा का सिवाना में स्वागत किया गया वही गाँधी चौक स्थल पर पहुंचकर गरिमा राजपुरोहित व लोगों ने राष्टपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उसके बाद रांका ट्रस्ट भवन पहुंची जहां पर कृष्णा सुंदर कांड समिति कृष्णा सेवा सस्थान बालोतरा के द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जिसमे लोगों की भारी भीड़ उमडी।
इस अवसर पर रामाकिशन विश्नोई फूलन, चेयरमेन रामनिवास आचार्य, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष छगनलाल बारूपाल, सिवाना, प.स.सदस्य हेमाराम सुथार, भुत पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंदनसिंह राजपुरोहित, गुडानाल मूलाराम पादरडी कल्ला,पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामचंद्र सुथार , बुधसिंह धारना कानाराम सहित लोग मौजूद रहे।