बालोतरा: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अध्यक्ष निलेश सालेचा के नेतृत्व में जेसीआई रॉयल बालोतरा के सदस्यों द्वारा माँ आईनाथ गौशाला में अंधी , अपंग , विकलांग गायों एवं बछड़ों को गुड़ प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्लब डायरेक्टर विनय मोदी ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा नए कार्यकाल के शुभारंभ में गौमाता की सेवा करते हुए चैप्टर नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। सचिव कल्पेश भंडारी , सह सचिव प्रकाश रांका , आदि सदस्यों ने अंधी , अपंग , विकलांग गायों एवं बछड़ों को गुड़ अपने हाथों से खिलाया। गौशाला प्रबंधक करनाराम प्रजापत ने जेसीआई बालोतरा रॉयल हमेशा सेवा के कार्य मे अग्रणी रहता है और सदस्यों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
Subscribe Us
यहाँ पर विज्ञापन लगाने के लिए सम्पर्क करें
