किटनोद(बालोतरा): अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की एक बैठक का आयोजन वैशाली नगर जयपुर में किया मीटिंग में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा महेंद्र सिंह जामोला थे संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश महामंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह भीराणा की अनुशंसा पर वीरेंद्र करण सिंह राठौड़ को मारवाड़ संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
राठौड़ को शपथ दिलाकर समाज हित में कार्य करने के निर्देश दिए गए पद ग्रहण के बाद विरेंद्र करण राठौड़ ने बताया कि जो संगठन ने एक बहुत बड़े क्षेत्र मारवाड़ जिसमें जोधपुर पाली सिरोही बाड़मेर आते हैं जिसकी जिम्मेदारी मुझे संभागीय अध्यक्ष के रूप में दी गई है मैं उस पर शत - प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा समाज सेवा ही मेरा परम उद्देश्य है सभी वर्ग गरीब अमीर समाज में उन सब को एक साथ लेकर चलना हमारा उद्देश्य रहेगा तथा बहुत जल्दी ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा अंत में उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया उक्त मौके पर प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा महेंद्र सिंह जामोला , हरनाथ सिंह , कालूसिंह , पर्वत सिंह , जसवंत सिंह , गोपाल सिंह , नारायण सिंह , नरेंद्र सिंह , वीरेंद्र सिंह , पदम सिंह , सज्जन सिंह इत्यादि उपस्थित थे।
राठौड़ के पैतृक गांव पहुंचने पर समस्त राजपूत समाज एवं ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया ग्राम विकास अधिकारी बाबू लाल प्रजापत के नेतृत्व में समस्त गांव वासियों ने साफा बंधा कर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया उक्त मौके पर रामलाल नाथूलाल , रजाक मोहम्मद परसा राम गोकुल राम , नथिक खान , सतवीर सिंह चौधरी , राजू चौधरी इत्यादि उपस्थित थे ।
