सिवाना(बाड़मेर):
सिवाना क्षेत्र के निकटवर्ती मेली ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सिवाना पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक प्रेम कुमार ने बच्चों को साइबर क्राइम ओर सोशल मीडिया के उचित और सही प्रयोग की सलाह दी। वर्तमान समय में बढ़ते यातायात के संसाधनों व यातायात नियमों को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी, जिसमें बच्चों ने भी सोशल मीडिया और यातायात के नियमों संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका समाधान सहायक उपनिरीक्षक प्रेमकुमार ने किया। विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और सोशल मीडिया से जुड़े सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को विस्तार से बताया। वही इस मौके पर स्थानीय विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा को देखते हुए प्रश्नों के उत्तर दिया। विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार बामणिया, रामाराम, चंद्रपकाश बारड़, पृथ्वीसिंह चारण, अरविंद विश्नोई, पवन मालव, घेवरराम, अध्यापिका ममता चारण, कनिष्ठ लिपिक खियाराम सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगाराम मेघवाल व समस्त विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने ASI प्रेम कुमार का आभार व्यक्त किया।