मंत्री ने प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पोकरण/जैसलमेर। अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने सोमवार को ग्राम पंचायत फूलासर मुख्यालय रेहरूंड पंचायत समिति श्री मोहनगढ़ में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े कार्य को प्राथमिकता के साथ जनता को राहत दें। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग, राजस्व सरीखे अन्य ऐसे विभाग जिनका कार्य आमजन से जुड़ा है। ऐसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ आमजन को राहत दें। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की मंशा है कि लोगों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सुविधाएं देकर कम समय मे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके कार्यों को त्वरित करना है। इसी के चलते प्रशासन शहरों के संग एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर लगाकर 22 विभागों के कार्यो को त्वरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्री कैम्प में कार्यों को चिन्हित करें ताकि शिविर के दिन अधिक से अधिक कार्य किए जा सके। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए कहा कि आमजन को जागरूक कर शिविर में कार्य करवाकर जनता को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करावें।
