ईद मिलादुन्नबी एवं दिपावली त्योहारों को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा।
शाइन टुडे@सिवाना न्यूज
सिवाना(बाड़मेर): सिवाना न्यूज़: सिवाना कस्बे में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी एवं आगामी दिपावली त्योहारों को लेकर शाम 5:00 बजे स्थानीय थाना परिसर में सीएलजी सदस्य एवं गणमान्य लोगों की बैठक रखी गई । बैठक में ईद मिलादुन्नबी एवं आने वाले आगामी दिपावली अन्य त्योहारों को लेकर चर्चा की गई जिसमें सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया ।
वही बैठक सिवाना एसडीएम कुसुमलता चौहान ने कहा कि यह क्षेत्र आपसी भाईचारे व साप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। यह भाईचारा और भी मजबूत हो व सभी लोग अपने त्यौहारों को मिल बैठकर सद्भावना के साथ मनाए तथा एक दूसरे का सहयोग करे, यही हमारी परंपरा रही है। वहीं उन्होंने कानून, यातायात, शांति व्यवस्था, के साथ सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार त्योहारों को मनाने की बात कही।
वही थानाधिकारी प्रेमाराम चौधरी ने कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा आमजन से सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों व क्षेत्र के लोगों से किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की बात कही, ताकि पुलिस समय रहते कार्रवाई कर लोगों को सुरक्षा मुहैया करवा सके एवं अवांछनीय गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जा सके। तथा बैठक में विचारणीय बिंदुओं व बैठक के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कस्बे की यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए सुझावों पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया तथा जनता ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने के बात कही । साथ ही सीएलजी बैठक में कस्बे की पार्किंग, यातायात सम्बंधी समस्या, नाबालिग को वाहन नहीं देने ,आवारा पशु, एंव कई तरह की समस्या का समाधान करने की बात कही साथ ही जनता और पुलिस के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर सिवाना तहसीलदार चौकाराम, हेड कांस्टेबल जीयाराम, सदस्य लच्छीराम माली ,फिरोज खान,
यासीन पठान, झंकारमल चौपड़ा, रमेश कुमार, सहित सीएलजी सदस्य एवं पुलिस स्टाफ मौजूद थे।
