सरपंच वेरानाड़ी द्वारा एक शाम नारेली माता के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया
रिपोर्ट: भगाराम,पादरू
शाइन टुडे@पादरू(सिवाना): एक शाम नारेली माता के नाम भजन संध्या का आयोजन सरपंच प्रतिनिधि भीमाराम टेलर द्वारा रखा गया। जिसमें मंगलवार रात्रि को विशाल भक्ति सन्ध्या का आयोजन किया गया। भक्ति सन्ध्या में सैकड़ों की संख्या में भक्त भाविकों ने भाग लेकर भक्ति संध्या का आनन्द लिया।भजन संध्या में गायक कलाकार प्रकाश रामावत एंड पार्टी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया । भक्ति संध्या का शुभारंभ गायक कलाकार ने गणपति वंदना के साथ किया। भजन संध्या पर भक्त गणों ने खुब तालियां बटोरीं। गायक ने बताया मनुष्य को जीवन में हर पल का सदुपयोग करते हुए कर्मशील रहना चाहिए। साथ ही उसे सदैव ईश्वर को याद रखना चाहिए। जहां भी मौका मिले दया, प्रेम और करुणा के साथ ईश्वर के भजन कर उनके नाम का जाप करें। मनुष्य को सत्कर्म करते हुए ईश्वर को याद रखना जरुरी है। क्योंकि मृत्यु सदैव आपके साथ घूमती है।कि ज्ञान की भक्ति से समर्पण की भक्ति श्रेष्ठ है। तत्पश्चात बुधवार सुबह प्रेम सभा का आयोजन रखा गया। सभा को सम्बोधित करते हुए सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि जनता काम बताए क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही रहेगी। गहलोत सरकार की बदौलत किसानों की जनभावनाओं के देखते पादरू में फल व सब्जी मंडी बनने जा रही है। जो क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी सौगात है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महंत निर्मलदास महाराज ने कहा कि आप लोगो ने कड़ी से कड़ी जोड़कर सरकार को दी है इसके लिए आपके कार्य के कोई कमी नही रहेगी। मंचासीन जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि जनता के कार्यो को अंजाम दे व सरकारी कार्यो का लाभ दिलाए। रीको निदेशक सुनील परिहार ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। युवा नेता पहाड़सिंह कुण्डल ने भाखरडा बेल्ट की जन समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि क्षेत्र के कार्यो को प्राथमिकता से किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि भीमाराम टेलर सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर उप प्रधान प्रतिनिधि सुमेरसिंह सिणेर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि शंकरसिंह राजपुरोहित,पऊँ सरपंच वागाराम देवासी, पंचायत समिति सदस्य महिराम विश्नोई, शंकरलाल राजपुरोहित,भंवराराम वेरानाड़ी, विरमसिंह, नरपतसिंह, इंद्राणा सरपंच नारायणसिंह भायल, सिणेर पूर्व उप सरपंच तगसिंह सिणेर, मूठली सरपंच अशोक सुथार, वेरानाड़ी उप सरपंच गणपतसिंह, समाजसेवी जबरसिंह राजपुरोहित सिणेर, मुकनसिंह दहिया पादरू, सांगसिंह दहिया, अभयसिंह ,रेलों की ढाणी, भगाराम माली ,सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
