चेरीटेबल ट्रस्ट ने आगजनी पीडि़त परिवार को दी 51 हजार की आर्थिक सहायता, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने दानदाता चंपालाल चेरीटेबल ट्रस्ट का जताया आभार।
सिवाना(बाड़मेर): भारतीय जनता पार्टी के सेवा हीं संगठन के तहत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व चंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल को मास्क, सेनेटाइजर चाढ़ो की ढ़ाणी में आगजनी में पीडि़त परिवार को 51 हजार रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि चाढ़ो की ढ़ाणी में आगजनी से एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया था। जिसके लिए हमनें सरकारी एवं निजी स्तर पर प्रयास करकें दानदाताओं के सहयोग से पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाकर संबंल प्रदान किया। भायल ने बताया कि हमारें क्षेत्र के दानदाता मोतीलाल ओसवाल, गणपत बांठिया सहित क्षेत्र के समस्त दानदाता हमेशा मानवता की सेवार्थ आगे रहतें है इसके लिए क्षेत्रवासी हमेशा उनके आभारी रहेंगे। चंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने पीडि़त परिवार के लिए 51 हजार रूपये की आर्थिक सहायता भेंट करते हुए कहा कि हम भी एक इंसान है और इंसान होने के नाते नि:स्वार्थ भाव से गरीब, वंचित शोषित व पीडि़त मानवता की सेवा कर रहे है जो हमारा कत्र्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान सिवाना विधानसभा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध करवाएं गए। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद पुष्पराज चौपड़ा, समाजसेवी मदनराज चौपड़ा, महेंद्र छाजेड़ सहित ग्रामीण मौजूद थे।