कोरोना हेल्पलाइन को लेकर सिवाना उपखंड पर कंट्रोल रूम स्थापित
सिवाना(बाड़मेर): कोरोना काल के दौरान अनुशासन पखवाड़े में आ रही समस्याओं को लेकर सिवाना उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान द्वारा उपखंड स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसके दूरभाष नंबर 02901 -230207 हैं। जिस पर कॉल करके अपनी समस्या और कोरोना से जुड़ी मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं। सिवाना उपखंड अधिकारी ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में कोरोना महामारी के दौरान सरकार द्वारा कोरोना गाइडलाइंस में से जुड़ी जानकारी एवं मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं, सरकारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी साथ ही दुकानदारों द्वारा जमाखोरी करने एवं किराणा सामान के अधिक मूल्य लेने वालों के खिलाफ शिकायत के लिए भी कॉल कर सकते हैं।
आमजन से दुकानदारों द्वारा अंकित मूल्य से अधिक रुपए लेने की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने द्वारा बोगस ग्राहक भेज कर ऐसे दुकानदारों का पता लगा कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसी दौरान एक दुकानदार द्वारा बीड़ी बंडल में पैकेट को खरीदने के ग्राहक से 400 रुपये की जगह 600 रुपये लेने का मामला सामने आया हैं। जिसको लेकर दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। साथ ही बताया कि उपभोक्ता आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी करने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल करने पर आमजन जिला रसद कार्यालय के दूरभाष नम्बर 02982-220164, उपभोक्ता हैल्पलाइन नम्बर 18001806030, विधिक माप विज्ञान अधिकारी के मोबाईल नम्बर 9413257517 पर शिकायत दर्ज करा सकते है। कर्फ्यु के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी करने तथा आवश्यक वस्तुओं की निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर विक्रय करने की गतिविधि में लिप्त पाये जाने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005, विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 एवं अन्य सुसंगत आदेशों के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।
इस महामारी की घड़ी में घबराने नहीं जागरूक होकर इस महामारी को भगाना है।, सरकारी गाइडलाइन की पालना करने के साथ ही अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी आदि लक्षण होने पर सरकारी डॉक्टर से दिखाएं एवं उनके परामर्श से कोविड-19 की जांच जरूर करवाएं, ताकि कम से कम संक्रमण फैले। सिवाना SDM ने सभी जागरूक लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु किसी भी प्रकार की सूचना कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष 02901-230207 पर संपर्क करके दे सकते हैं।
