मोकलसर /लतीफ खान
मोकलसर/सुमेरपुर/: उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले राजस्थान उम्मीद रत्न सम्मान 2021 के लिए सुमेरपुर से अध्यापक गौरव सिंह घाणेराव चयनित हुए। सिंह को उनकी निःस्वार्थ कार्यशैली के लिए चयनित किया गया है। जिसमे उनके द्वारा साहित्य सेवा में किये गए कार्यो,कोविड महामारी में किये गए कार्यो,पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता सम्बंधित कार्यो,विद्यालय विकास के लिए किये गए कार्यो,प्रतियोगी परीक्षा के विद्यार्थियो के लिए निःशुल्क क्लासेज व अन्य सभी समाज कल्याण संबंधी कार्यो को ध्यान में रखा गया है। सिंह द्वारा साहित्य सेवा में गत एक वर्ष में 200 से अधिक सम्मान हासिल किये गए है,साथ ही देश विदेश के कई अखबारो व मैगजीन में कविताये,विश्लेषणात्मक आलेख,लघुकथाएँ आदि प्रकाशित होती आई है। शिक्षा विभाग राजस्थान की मासिक पत्रिका शिविरा में भी सिंह के आलेखों को स्थान मिला है।
सिंह द्वारा अपने स्टाफ साथियो के साथ मिलकर विद्यालय में ओषधियों पौधों,सब्जियों व फूलो की बागबानी की गयी है।विद्यार्थियो के लिए हस्तनिर्मित TLM बनाने के कार्य को तो उच्च स्तर तक सराहा गया है। हाल ही में सिंह द्वारा गौरव ज्ञान धारा यूट्यूब चैनल बनाकर निःशुल्क रूप से प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करवाई जा रही है जिसमे रीट अध्यापक भर्ती,SI,पटवार,वनरक्षक,पटवार आदि परीक्षाओ के प्रतियोगी हजारो की संख्या में जुड़कर अपनी तैयारी को सम्बल प्रदान कर रहे है। सिंह द्वारा प्राप्त इस उपलब्धि पर इनके परिवार व शुभचिंतको द्वारा ख़ुशी प्रकट कर शुभकामनाए दी गयी है।
