सिवाना की जनता को मिले मीठा पानी, यही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी : मुकनसिंह राजपुरोहित
कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित ने आज पदभार ग्रहण किया, इस मौके पर प्रधान ने कहा कि सिवाना क्षेत्र की सबसे बड़ी पानी की समस्या के समाधान हेतु मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
सिवाना(बाड़मेर): सिवाना के नवनिर्वाचित प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया गया। दोपहर बारह बजकर पंद्रह मिनट पर पंडित विजय कुमार दवे एंव जबरसिंह मायलावास द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रधान की सीट पर आसीन करवाया गया।
वही सिवाना विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा ने रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाकर कार्यभार ग्रहण करवाया गया।पंचायत समिति सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधान राजपुरोहित ने कहा कि यह जीत आम कार्यकर्ता की जीत है वही सिवाना के छत्तीस क़ौम का प्रत्येक व्यक्ति अब प्रधान है।प्रधान राजपुरोहित ने कहा कि सत्ता का सदुपयोग कर सिवाना के अंतिम छोर तक मीठा पानी पहुँचाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।इस दौरान पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल एंव उपप्रधान प्रतिनिधि सुमेरसिंह सिणेर ने संबोधित करते हुए सिवाना में विकास की नई गति देने के लिए कार्यकर्ताओ को भरोसा दिलाया गया।
इससे पहले नवनिर्वाचित प्रधान एंव उपप्रधान का कार्यकर्ताओ एंव पंचायत समिति स्टाफ द्वारा साफा एंव माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस मौके जबरसिंह काकू, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भगवानाराम माली,जिला महासचिव अभिमन्यु सिंह राजपुरोहित, सिवाना सरपंच रामनिवास आचार्य,मोकलसर सरपंच घेवरराम सेन,मायलावास सरपंच अशोकसिंह राजपुरोहित, युवा नेता पहाड़सिंह कुंडल, महेंद्र टाईगर, जितेंद्रसिंह नोसर,महिराम बिश्नोई, भीमाराम टेलर,जबरसिंह सिणेर,सवाईसिंह केसरिया,हुकमाराम सोलंकी,फरीद खान हाड़ा,भीखाराम भील, अर्जुनसिंह भायल,पंचायत समिति अकॉन्टेड बनवारीलाल शर्मा,ग्रामविकास अधिकारी नरपतसिंह देवड़ा,गोविंदसिंह भायल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एंव पंचायत समिति स्टाफ मौजूद थे।