सड़क-दुर्घटना में भाई की मृत्यु के बाद मुंबई से घर आएंगे परिजन, कांग्रेस नेता पंकज प्रताप सिंह ने दिलाई महाराष्ट्र सरकार से अनुमति।
समदड़ी(बाड़मेर): समदड़ी कस्बे के निकटवर्ती छियाली गांव की सरहद पर बुुुधवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में ट्रेक्टर चालक विजयराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं आठ जने गंभीर घायल हो गए। जब देश भर में कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लॉक-डाउन चल रहा है। सभी प्रकार की यातायात सुविधाएं अवरुद्ध है। मृतक के काफी परिजन महाराष्ट्र के मुंबई महानगर में फंसे हुए थे, भाई की मृत्यु एवं परिजनों के साथ घटी दुर्घटना को लेकर अत्यंत चिंतित व शोकग्रस्त थे। जब ऐसी स्थिति में उन्होंने राजस्थान व महाराष्ट्र सरकार से गुहार की लेकिन अनुमति नहीं मिली। जब इस घटना की जानकारी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खनन-प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पंकज प्रताप सिंह को मिली तो उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के साथ ही स्थानीय जिला कलेक्टर व सिवाना उपखंड अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर मृतक के परिजनों को मारवाड़ आने की अनुमति दिलाई। कांग्रेस नेता पंकज प्रताप सिंह के इस नेक व अनुकरणीय कार्य के लिए छियाली व सिवाना क्षेत्रवासियों ने उनका आभार जताया।
इससे पूर्व भी पंकज प्रताप सिंह ने महाराष्ट्र के पुणे में फंसे देवड़ा गांव के दिव्यांग जैसाराम सुथार के पिता की मृत्यु बाद उन्हें देवड़ा लाने में मदद की थी।