बाड़मेर जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने सिवाना व समदड़ी थाने का निरीक्षण किया।
सिवाना(बाड़मेर)। बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा आज सिवाना क्षेत्र के समदड़ी व सिवाना पुलिस थानो का निरीक्षण करने हेतु दौरे पर रहे, जहां आज समदड़ी थाने की व्यवस्थाओं को लेकर थानाधिकारी मीठालाल चौहान से क्राइम संबंधित आंकड़ों की जानकारी ली, तत्पश्चात सिवाना थाने पहुंचकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सिवाना पुलिस थाने के निरीक्षण के दौरान थाना अधिकारी दाऊद खान से क्षेत्र की क्राइम संबंधित जानकारी ली, साथ ही थाना परिसर का भी निरीक्षण किया। वहीं थाने के स्वागत कक्ष, मालखाना सहित पुलिस थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही थाना अधिकारी को कस्बे की पुलिस चौकी में सिपाही लगाने की बात कहीं। वही थाना निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के साथ बालोतरा एडिशनल एसपी नरपतसिंह एवं डीवाईएसपी सुभाष चंद्र खोजा भी साथ रहे।
पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से वार्तालाप कर बताया कि बजिले के समस्त थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। वही आज बालोतरा, पचपदरा, समदड़ी एवं सिवानी थाने का निरीक्षण किया गया। वहीं बताया की थानाधिकारियों से क्राइम संबंधित आंकड़ों की जानकारी ली जा रही है, वहीं सवालों के जवाब में बताया कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे जिसको लेकर पुलिस प्रयासरत हैं, वहीं क्षेत्र में क्राइम पर अंकुश लगाने को लेकर प्रयास किए जाएंगे। कानून व्यवस्था बनी रहे एवं अपराधियों पर नियंत्रण रहे यही पुलिस की मुख्य प्राथमिकता रहेगी।