सिवाना में आज विराट कवि सम्मेलन
प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका अम्बर होगी शरीक
शाइन टुडे@सिवाना न्यूज: गढ़ सिवाना के एक हजारवे स्थापना दिवस पर आयोजित हो रहे गढ़ सिवाना सहस्राब्दी उत्सव की कड़ी में भामाशाह के सौजन्य से 3 जानवरी को शाम 6 बजे से एस एम जैन गर्ल्स स्कूल बस स्टैंड पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। हवाई कार्यक्रम को लेकर जीत जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कवि सम्मेलन में देश की जानी मानी कवयित्री अनामिका जैन अम्बर मेरठ काव्यपाठ करेगी।
साथ ही वीर रस के अब्दुल गफ्फार जयपुर, ओज कवि छैलू चारण छैल बीकानेर, हास्य कवि सोहन दान भूतास, मुन्ना बैटरी मंदसौर भी अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे। कवि सम्मेलन का संचालन अशोक सुंदरानी सतना द्वारा किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर संरक्षक जीवराज जांगिड़, अध्यक्ष हमीर सिंह भायल, संयोजक महेन्द्र छाजेड़ के साथ नरेन्द्र सिंह, हितेश अग्रवाल, हनुमान प्रसाद दवे, देव शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, हरीश जैन, जगदीश प्रजापत, गजेन्द्र शर्मा, हमीद खां सहित कई लोग जोर शोर से जुटे हुए हैं।