पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 102 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई
समदड़ी(बाड़मेर) समदड़ी कस्बे के रामदेव मन्दिर प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 102 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गयी। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेस जनों ने इंदिरा गांधी की तस्वीर के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सद्भावना सभा मे कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री हुकमसिंह अजीत ने कहाँ कि त्याग तपस्या, बलिदान की साक्षात प्रतिमूर्ति थी इंदिरा गांधी जो की शताब्दी की महान महिला थी। इनके नेतृत्व में देश ने दुश्मनों को धूल चटाई। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता से देश को एक और अखंड रखा अतः युवा पीढ़ी को उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए ।वरिष्ठ कांग्रसी अम्बाशंकर सोनी ने कहां कि इंदिरा गांधी की विश्व में धाक थी। उन्होंने महिला सशक्तीकरण की नायाब तस्वीर देशवासियों के समक्ष रखी विश्वपटल पर परमाणु परीक्षण के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त देशों की श्रेणी में खड़ा किया।
कांग्रेस खादी एवं ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अरुण व्यास ने कहां कि इंदिरा गांधी की कार्यकुशलता को देश आज भी याद करता है। उन्होंने अपने अद्भुत बुद्धि कौशल से देश को सुरक्षित और संगठित रखा।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम सोनी, सेवादल जिला संगठन मंत्री, सफी मोहम्मद रंगरेज, सेवादल के पूर्व ब्लॉक मुख्य संगठक मूलाराम मेघवाल, युवा कांग्रेस पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज जोनसन, माजिनन्द गर्ग ने भी इंदिरा प्रियदर्शनी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बामसीन पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह चंपावत, रानी देशीपुरा पूर्व सरपंच मोतीराम चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव जाकिर हुसैन पठान, ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष धन्नाराम चौधरी, नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह राव, युवा कांग्रेस जिला सचिव दिनेश लखारा, शायर खान राखी, लिखमाराम मेघवाल, ओमप्रकाश राजपुरोहित, मांगीलाल बागरी, नवाराम, गणपत लाल देपण सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अधिवक्ता घेवरचंद प्रजापत ने किया। सद्भावना सभा के अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने आभार जताया।