श्रीआशापुरी महोदरी माताजी मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ आयोजन
रिपोर्ट: जगमालसिंह राजपुरोहित, मोदरान
मोदरान(जालोर): मोदरान नगर में स्थित श्रीआशापुरी महोदरी माताजी मंदिर में आज दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर हवन व महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में पूजा व दर्शन के लिए आस-पास के गावों व शहरों से पुरे दिन हजारों की संख्या मे दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। मंदिर में पुरे दिन दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन पंडित भीमाशंकर, तरुण त्रिवेदी, दिनेश दवे,दिनेश त्रिवेदी, संदीप त्रिवेदी, अरुण दवे सहीत भंवरसिंह सोढा, मुलसिंह राठौड, सुरसिंह राठौड, नरपतसिंह आदि यझमानो ने पुरे दिन वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया।
वही पुरे दिन मोदरान नगर में वैदिक मंत्रों की गुंज सुनाई दी व यज्ञ से आस-पास का वातावरण शुद्ध हो गया। वही माँ आशापुरी महोदरी माताजी ट्रस्ट अध्यक्ष मोडसिंह सोढा, कोषाध्यक्ष छैलसिंह राठौड, हरचंद दास, जोगसिंह राव,करणसिंह पुरोहित, दुर्गपालसिंह चम्पावत, जगमाल राजपुरोहित, सहित सैकड़ों दर्शनार्थियों की उपस्थिति में महा अष्टमी हवन व पूर्णाहुति देकर महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर बाड़मेर से दर्शनाथिओ का संघ भी आया हुआ था। जिन्होने माँ आशापुरी महोदरी माताजी की विषेश पुजा अर्चना व आरती का आयोजन हुआ।