ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ने लगा गरबो का क्रेज,बिठूजा गांव में गरबो की धूम
बिठूजा(बालोतरा): बिठूजा गाँव में मां ब्राह्मणी गरबा मंडल कमेटी द्वारा आयोजित नौ दिवसीय गरबा महोत्सव में ब्राह्मणी गरबा मंडल बिठूजा,अम्बे गरबा मंडल बिठूजा, शिवशक्ति गरबा मंडल बिठूजा, नवरंग गरबा मंडल आदि गरबा दलो के बालक - बालिका नृत्यकलाकारों द्वारा गुजराती भक्ति गीतों की धुनों पर शानदार प्रस्तुतियां दे रहे हैं।
शनिवार को गरबा महोत्सव में कांकराला सरपंच वगताराम प्रजापत,कीटनोद सरपंच सूश्री सरोज चौधरी, डॉ.रामेश्वरी चौधरी, गौतम प्रजापत अध्यक्ष पत्रकार संघ समदडी, गंगा चौधरी सामाजिक सुरक्षा अधिकारी,अरविन्दसिह देवड़ा बिठूजा आदि अतिथियों के सानिध्य में आयोजित गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या दर्शक मौजूद रहे। आयोजन कमेटी के सदस्य कैलासदास,राजू पालीवाल,अरविन्दसिह देवड़ा,रावत बौराणा,हितेश सारस्वत,केवल बौराणा,गजेन्द्र सुथार,ओम चौहान,जगदीश पालीवाल,मुकेश प्रजापत,श्रवण दर्जी,हितेशदास,सैतानसिह,मनोहर पालीवाल,पुखराज बौराणा आदि कार्यकर्ताओ द्वारा शानदार व्यवस्थाएं की गई। वही राजू पालीवाल ने गरबा महोत्सव के दौरान मंच संचालन।