7 अक्टूबर को केंद्रित मंत्री कैलाश चौधरी रहेंगे समदडी़ क्षेत्र के दौरे पर, समदड़ी स्टेशन से फूलन तक करेंगे पैदल दांडी यात्रा
समदडी़ (बाड़मेर): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री सांसद बाड़मेर - जैसलमेर कैलाश चौधरी सोमवार 7 अक्टूबर को समदडी़ क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, पूर्व विधायक कानसिंह कोटडी, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश बी चौहांन भी साथ रहेंगे। वही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह 8:30 बजे श्रीपीपाजी मंदिर रेल्वे स्टेशन से रवाना होकर, नटेश्वर महादेव मंदिर, घाँची समाज, माली समाज, भील समाज,विश्वकर्मा मंदिर, बजरंग वाटिका, मेघवाल समाज, रामदेवरा मंदिर, रामद्वारा, जीनगर समाज, दौवल माता मंदिर, ललेची माता मंदिर, भूरा राठौड़, गोविंद राम जी बगेची, नीमबड़ी बालाजी, शनि महाराज मंदिर पहुंचेंगे वही अल्पहार व्यवस्था रखी गई है, वही हिंगलाज झूपा मठ, सुनारो की बगेची समदड़ी लास्ट स्टॉप के बाद लड्डू गिरी जी महाराज के वहा से करमावास होते हुए सीधे फूलन जम्बेशवर महाराज के मंदिर तक जायेंगे।
इस दौरान,बाबु सिंह जी राजगुरु, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोहन सिंह भायल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदाराम ,जिला मंत्री हनवंत सिंह रामपुरा, जिला प्रवक्ता प्रजापत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल परिहार, प्रधान प्रतिनिधि पदमाराम सेवाली, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह अजित, जिला मंत्री जीवाराम चौधरी, नगर अध्यक्ष गणपत राज मेहता, श्याम सुंदर दवे, मांगीलाल रांकावत, मंडल महामंत्री ताराचंद घाँची वालीशंकर ढीढ़स, एससी मोर्चा के लुम्बाराम मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य धर्माराम, संतोष गर्ग, मुलचंद राणा, मुला राम सासी, मंडल महामंत्री तूलसाराम चौधरी सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।