सिवाना तहसील मुख्यालय पर 66 mm तो समदड़ी मुख्यालय पर 47mm बारिश दर्ज।
शाइन टुडे@सिवाना न्यूज़: सिवाना क्षेत्र में भी आज जमकर बारिश हुई। मानसून के आखिर हुई बारिश ने किसानों के लिए क्षेत्र में पक्की हुई मूंग, बाजरे, तिलहन सहित अन्य फसलों पर कहर बनकर बरपा है, तो वहीं सिवाना उपखंड के समदड़ी क्षेत्र में भी करीब 1:40 बजे से शुरू हुई जोरदार मूसलाधार बारिश जो करीब 1 घंटे से अधिक समय तक जमकर बरसी, वही तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से पक्की हुई फसलों में नुकसान पहुंचने के समाचार हैं तो वहीं क्षेत्र के कुछ भागों में अच्छी बारिश होने से किसानों के लिए लाभदायक भी माना जा रहा है। तो वही तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों में पानी भरे जाने की सूचना है तो वहीं कई जगहों पर भारी नुकसान भी हुआ है।
वही सिवाना क्षेत्र में भी करीब 2:00 बजे से शुरू हुई बारिश जो लगातार करीब 3:15 बजे तक, झमाझम तेज हवाओं व बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बादल बरसते रहे। वहीं किसानों की मानें तो औसतन बारिश किसानों के लिए नुकसानदायक ही साबित होगी, जिससें किसानों के लिए कहीं खुशी तो कहीं गम के समाचार रहे हैं। वही सिवाना तहसील मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार 66 mm बारिश दर्ज हुई है तो वही समदड़ी मुख्यालय पर 47mm बारिश दर्ज हुई है।