बालिका विद्यालय मोकलसर में संविधान को जाने निबन्ध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कक्षा बारहवीं की दीपिका कंवर ने किया प्रथम स्थान प्राप्त
। मेरामचंद हुंडिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक कुमार जितेन्द्र जीत के मार्गदर्शन में भारतीय संविधान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए संविधान को जाने निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया द्य जिसमें कक्षा षष्ठी से बारहवीं तक की बालिकाओं ने उत्साहपूर्ण भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर कक्षा बारहवीं की दीपिका कंवर, द्वितीय स्थान पर लता कुमारी और तृतीय स्थान पर खुशबु कुमारी रहीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य केशाराम बारड ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निबन्ध प्रतियोगिता के माध्यम से भारत के जीवंत लोकतंत्र और अधिकारों एवं कर्तव्यों की आधारशिला भारतीय संविधान से रूबरू होने का एक सुनहरा अवसर है। उप प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सोलंकी कहा कि निबन्ध प्रतियोगिता के माध्यम से बालिकाएं भारतीय संविधान की विशेषताओं को गहराई से समझ सकती है। व्याख्याता जगदीश विश्नोई ने कहा कि निबन्ध प्रतियोगिता के माध्यम से बालिकाएं भारतीय संविधान के लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करे और एक सशक्त एवं जागरूक भारत के निर्माण में सहभागी बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। वरिष्ठ अध्यापक मांग सिंह भायल ने कहा कि बालिकाएं डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। इस अवसर पर व्याख्याता जगदीश विश्नोई, भरत कुमार सोनी, फरसा राम धवल, वरिष्ठ अध्यापक कुमार जितेन्द्र जीत, मांग सिंह भायल, अध्यापिका ललिता सुराणा, रेखा जाट, मोहिनी गोदारा, वरिष्ठ लिपिक जेठूसिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सागर देवी, तुलसी देवी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
-
