अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी (AWS) का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत ,नयी कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
बालोतरा ,25 फरवरी 2026
अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी (AWS) व डॉ अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन के सयुक्त तत्वावधान में शहर के ममता होटल में शुक्रवार को डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमे सत्यवीर सिंह (IPS रिटायर्ड) की धन्यवाद यात्रा के अंतर्गत प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बालोतरा आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।
आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सत्यवीर सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस) द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी को सँविधान की शपथ दिलाई गई। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा गत माह आदेश जारी कर अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी बालोतरा की नयी कार्यकारिणी में राजू सेजु जसोल को अध्यक्ष पद पर , पुंजराज बामणिया को सचिव, भंवरलाल भाटी को उपाध्यक्ष व रामाराम थोब को कोषाध्यक्ष पद हेतु नियुक्त किया था। मनोनीत समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कार्यक्रम में विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सिंह ने संगठन की एकता एवं मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए व अपने उद्बोधन में अनुसूचित जाति समाज की एकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि जातीय विभाजन को समाप्त कर सामूहिक नेतृत्व एवं प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन के विकेंद्रीकरण की बात करते हुए ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर तक विस्तार करने तथा अनुसूचित जाति की सभी जातियों को साथ लेकर कार्य करने का आह्वान किया। अजाक के प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त रॉयल ने भी संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी टीम से चेतनराम रायपुरिया जनरल सेक्रेटरी, संजीव कनवाड़िया संभाग सचिव ,बसन्त रॉयल प्रदेश उपाध्यक्ष सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य अध्यक्ष राजू सेजु जसोल, सचिव पुंजराज बामणिया, उपाध्यक्ष भंवरलाल भाटी , पूर्व अध्यक्ष मानाराम परिहार,डॉ अम्बेडकर (अजाक) जिलाध्यक्ष गणेशराम बुनकर,नरपत चौहान, सालगराम परिहार,भेरूलाल नामा,गोविंद मेघवाल,श्याम डाँगी, मांगीलाल सांखला,नारायण गेंवा,छगन जोगसन,भंवर सांखला,सीताराम जीनगर,दलाराम गढ़वीर,वागाराम गर्ग,दलीचंद जीनगर,भरत धारु,मालाराम कटारिया,गजु जोगसन,नेमसा भाटी,ईश्वर पारंगी,सोहन परिहार,टीकम विराच,नेमीचंद बारुपाल,दीपाराम सिलोर, रवि गारू, वीरेंद्र रति, किरण घुसर, बाबूलाल जेठन्तरी,भीमाराम समदड़ी,बाबूलाल सोलंकी,सुरेश कटारिया सहित सैकड़ों की संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश सेजु ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता एवं समाज के समग्र विकास हेतु मिलकर कार्य करने की बात कही । मंच का संचालन मदन जीनगर द्वारा किया गया।
