shine today
सिवाना, 2 फरवरी 2026: उप जिला अस्पताल सिवाना पर आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में बच्चों और किशोर-किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की गई। कैंप में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमाराम, कैंप प्रभारी डॉ. देवराज कड़वासरा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी जगत नारायण स्वामी, नेत्र सहायक नितेश कुमार, आयुष डॉ. आयुष ललित सोमानी, डॉ. नंदकिशोर शर्मा, एएनएम हेमलता राणा, विमला पटेल एवं विजयलक्ष्मी उपस्थित रहीं। कार्य व्यवस्था अकाउंटेंट सोहनलाल ने संभाली। कैंप में काउंसलर खीमाराम ने किशोर-किशोरियों, विशेषकर बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रयोगशाला सहायक कुंदनमल जीनगर एवं चेनाराम भाटी ने हीमोग्लोबिन जांच की। जांच के बाद सभी बच्चों को फल-फ्रूट वितरित किए गए तथा उनके स्वास्थ्य की कामना की गई। इस आयोजन में स्कूल स्टाफ, समस्त अस्पताल स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में किशोर-किशोरियां उपस्थित रहीं। ऐसे कैंप ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
