शाइन टुडे@सिवाना
सिवाना(बाड़मेर): प्रदेश भाजपा के निर्देश अनुसार प्रत्येक जिला में सगठन के प्रवासी प्रभारी सांसद योजना के तहत बालोतरा जिला प्रभारी संगमलाल गुप्ता सांसद उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय ओ बी सी मोर्चा भाजपा महामंत्री ने आज सिवाना विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमे भाजपा के चारों मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया,सिवाना ,पादरू ,समदड़ी और सिणधरी से सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
गुप्ता ने भाजपा के सगठन की रीति नीति, उत्तर प्रदेश ने चुनावो को किस प्रकार से सगठन में बलबूते लड़ा जाता है इन सभी बातों पर प्रकाश डाला और उपस्थित कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए,आगामी चुनावों को लेकर किस प्रकार से रणनीति बनाई जानी है प्रदेश भाजपा के हर आदेश को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने को लेकर मंडल अध्यक्षों को जिम्मेवारी दी गई,सभी को एक जुट होकर भाजपा के पक्ष में कमल के निशान को जीतना है,सगठन ही सब कुछ है भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता इसमें मुख्य है , गुप्ता ने उपस्थित सभी सज्जनों का आभार प्रकट किया ।ओर कल 5 अक्तुंबर को होने वाली मोदी जी की जोधपुर में विशाल जन सभा को सफल बनाने और अपनी भागीदारी केसे हो सके इसको लेकर चर्चा के साथ साधन व्यवस्था, कार्यकर्ताओं को किस प्रकार से लेकर जाना है पूरी जिम्मेवारी दी गई ।
अहम बैठक में जिला अध्यक्ष भाजपा बाबू सिंह सिलोर,सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल,गोमा राम लेगा,पारस प्रजापत,मिसरा राम देवासी,नग सिंह राजपुरोहित,रमेश जैन,हिंदू सिंह,खेत सिंह भाटी,खेत सिंह कोटड़ी,बाबू लाल माली,विशन सिंह सोमडा,जगदीश सिंह इंद्राणा,रोबिन सिंह, जोग भारती,प्रकाश सिंह,सुजाराम ,वीर सिंह,भैरा राम,महेंद्र छाजेड़,प्रथ्वी सिंह,गंगा सिंह,लक्ष्मण सिंह कोटड़ी, शैतान सिंह उप प्रधान,मुकेश जीनगर,भगवत सिंह,नारायण माली,पावन लक्षकार, राणा राम,अमर सिंह, एडवोकेट हुकमसिंह राठौड़ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, ममता विश्नोई ,भाजपा विस्तारक सुरेश जी सहित सैकड़ों भाजपा के बूथ अध्यक्ष,मंडल के पदाधिकारी,शक्ति केंद्र सयोजक,जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
