सिवाना(बालोतरा): प्रदेश मंत्री डॉक्टर महेंद्र कुमावत, जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा , जिला अध्यक्ष बाबूसिह राजपुरोहित, सिवाना मंडल अध्यक्ष नगसिह राजपुरोहित, सिणधरी मडल अध्यक्ष निम्बाराम प्रजापत, पादरू मण्डल अध्यक्ष मिश्राराम देवासी, व जयराम प्रजापत, गंगासिंह काठाडी, इन्दाराम चौधरी, सोहन सिंह भायल, सुजाराम देवासी, गोमा राम लेगा व लक्ष्मणसिंह भाटी, हंसराज प्रजापत व अधिकांश जिले एवं मंडल के पदाधिकारीगण व अधिकांश शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। वही प्रदेश मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओ को दायित्व सहित पुरी विधान सभा कि जानकारी लेते हुए संपूर्ण विधान सभा का लेखा-जोखा लिया व प्रदेश नेतृत्व कि ओर से बूथ विजय संकल्प मंत्र सभी दायित्व वान कार्यकर्ताओ को दिया व सभी कि शिकवा शिकायत को सुनते हुए भाजपा को मजबूत जीत दिलाने का मंत्र दिया। संगठन मे ही शक्ति है इसी कडी मे जिलाध्यक्ष बाबूसिह राजपुरोहित व जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ मे नया जोश भरा ।