बालोतरा।
सता का खेल तो चलेगा, सरकार आएगी व जाएगी पार्टियां बनेगी बिगड़ेगी मगर यह देश रहना चाहिए इस देश का लोकतंत्र अमर रहना ये पक्तियां अमर रहेगी।यह बात पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बाठिया ने पचपदरा मे श्रद्ध सुमन अर्पित करते हुए कही।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने कहा कि पूर्वप्रधानमंत्री भारत रत्न अटल जनसंघ से लेकर भाजपा तक छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते थे। अटलजी जब प्रदेश के मारवाड़ दौरें पर आते थे तो पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत व राजमाता विजय राजे सिंधियाजी के साथ जनसंघ के नेता पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के भाषणों को सुनने के जनसैलाब उमड़ता था।अटलजी अकाल के उस भयानक दौर में पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव ढ़ाणी-ढ़ाणी जाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए थे और आम जनमानस के दुखों को अपना दुख मानकर उनकी सेवा की थी।इस दौरान पूर्व भारत रत्न प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर याद किया।
भाजपा पचपदरा मंडल अध्यक्ष डूंगर देवासी ने अटल को याद करते हुए कहा वाजयेपी के समय कार्यकर्ताओं का जो निर्माण होता था वह अभूतपूर्व व कर्मठता के साथ होता था।इस दौरान श्याम सिंह विश्नोई, बशाराम देवासी, दिलीपचौहान, सकाराम भील, रविन्द्र विशनोई,घेवर राम माली,रामलाल पालीवाल, ओमाराम प्रजापत सहित अनेको लोग मौजूद थे।