प्रतिष्ठा व्यवस्था का लिया जायजा।
चामुण्डा माता मन्दिर मूर्ति स्थापना प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर महन्त निर्मलदास महाराज ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शाइन टुडे@सिवाना न्यूज: निकटवर्ती सिणेर में बुधवार से शुरू होने जा रहा तीन दिवसीय राजपुरोहित पाचलोड़ वंश की कुलदेवी चामुण्डा माता मन्दिर मूर्ति स्थापना प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को महन्त निर्मलदास महाराज ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा युवाओं की अलग अलग कमेटी गठित कर कार्यभार सोपा गया। बुधवार को निकलने वाली शोभायात्रा में सम्पूर्ण व्यवस्था की समीक्षा की गई। महंत ने तीन दिवसीय महोत्सव को मौजिज लोगो की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम बनाने की बात कही। 8 दिसम्बर को शोभायात्रा में सम्पूर्ण युवाओं के भगवे साफे ओर सफेद परिधान में रहेंगे। 9 दिसम्बर को दिन में आयोजित हवन में आहुतियां दी जाएगी। रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक चुन्नीलाल राजपुरोहित एवम स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतिया दी जाएगी।महोत्सव को लेकर सिणेर गांव को सतरंगी रोशनी व आकर्षक स्वागत द्वार से सजाया गया है। 10 दिसम्बर को नवनिर्मित निज मन्दिर में चामुंडा माता सहित विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां की वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया जाएगा।