युवाओं ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मोकलसर /लतीफ खान
मोकलसर: क्षेत्र के निकटवर्ती जालमपुरा खण्डप में रविवार को श्रीवैदिक सनातन आश्रम में सिवाना के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सदेंश दिया गया। साथ ही पौधारोपण कर उसके बड़े होने तक रक्षा करने का संकल्प लिया। श्रीवैदिक सनातन आश्रम के मठाधीश आत्मानन्द महाराज ने बताया कि इन दिनों प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने क्षेत्रों में कम से कम एक एक पौधरोपण कर यह पुनीत कार्य करें। ऑक्सीजन की कमी देखते हुए हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लेना होगा। साथ ही ड़ॉ. बीआर अंबेडकर विकास संस्थान के अध्यक्ष अखिलेश परिहार ने बताया कि बढ़ती आबादी, औद्योगिक विकास की आपाधापी ने पर्यावरण को काफी नुकसान किया है। हमें अपनी सांसों को बचाने के लिए पर्यावरण को बचाना बहुत ही जरूरी है। पेड़ों के बिना मनुष्य का कोई भी अस्तित्व नहीं है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश परिहार ने बताया कि पेड़ों की धड़ाधड़ कटाई ने पर्यावरण के संतुलन को बिगाड़ा है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा। तभी पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं। साथ ही रमेश राठौड़ ने बताया कि सभी को कम से कम एक पौधा लगाकर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए, जिसमे सभी युवाओं को आगे आकर इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प ले और सभी युवाओं को साथ में जोड़ने का काम करे। मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जिसने पर्यावरण को अपने ढंग से बनाना शुरू किया है। इंसान कृत्रिम पर्यावरण सृजित कर बेशक आरामदायक महसूस कर रहा हो, लेकिन यह प्रकृति के अनुरूप नहीं। जागरुकता के अभाव में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रकृति के रक्षा की जिम्मेदारी हमारी भी है। वही सामाजिक कार्यकर्ता कानु सोलंकी ने बताया कि पेड़ मनुष्य के सच्चे मित्र हैं। मित्र की हमें रक्षा करनी होगी। पेड़ सुरक्षित हैं, तभी हमारा जीवन सुरक्षित है। यदि हम पेड़ों की संख्या में वृद्धि करेंगे तभी हमें स्वच्छ हवा मिलेगी। पेड़ वायु प्रदूषण कम करते हैं। पृथ्वी पर जितने अधिक पेड़ होंगे पर्यावरण उतना ही शुद्ध रहेगा। आजकल लोग वायु प्रदूषण के कारण कई प्रकार के रोग से पीड़ित होते हैं। यदि हमें खुद को जिदा रखना है तो मिलकर पौधे लगाने होंगे। रविवार को पौधरोपण के इस मौके पर सिवाना के युवाओं ने पौधरोपण करने का संकल्प लेकर पर्यावरण सरक्षण का संदेश दिया। लोगों ने पौधरोपण करने का संकल्प लेकर तमाम समाजसेवी से लेकर शिक्षाविद् ने पौधरोपण कर इस अभियान को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई। इस दौरान वैदिक सनातन आश्रम के मठाधीश, आत्मानन्द महाराज, मक्का महाराज, डॉ. बीआर अंबेडकर विकास संस्था अध्यक्ष अखिलेश परिहार, खाधि बोर्ड जिला अध्यक्ष मूलाराम पादरड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश परिहार, पंचायत समिति सदस्य मोतीसरा नरपत माली, रतन, मुकेश परिहार, पारसमल सोलंकी, लिखमाराम कटारिया मैली, कानु सोलंकी मोकलसर, रमेश राठौड़, दौलत लुंकड़, कालू सोलंकी, सुरेश बारूपाल, नरेश गर्ग, अम्बालाल कटारिया, थानाराम मोतीसरा आदि के द्वारा पौधरोपण किया गया और पौधरोपण कर समाज और युवाओं को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।