जयमलसिंह परिहार रावणा राजपूत समाज के युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत
सिवाना/जयपुर: श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष श्री रणजीतसिंह सोडाला के निर्देशानुसार व बाड़मेर जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह जसोल की अभिशंषानुसार युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़सिंह कुण्डल ने बाड़मेर जिले के युवा जिलाध्यक्ष पद पर जयमलसिंह परिहार को नियुक्त किया है। जयमलसिंह परिहार वर्तमान में बाड़मेर नगर परिषद के पार्षद है तथा समाजसेवी है। युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़सिंह कुण्डल ने एक माह में नव नियुक्त युवा जिलाध्यक्ष को कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश प्रदान किए।
