ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उर्मिला प्रजापत ने पहला स्थान हासिल किया
मोकलसर/लतीफ खान
मोकलसर वर्तमान समय में वैश्विक महामारी COVID-19 के दौरान सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्लासेज और बेहतरीन जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु मोकलसर के वरिष्ठ अध्यापक, कवि, लेखक, विश्लेषक कुमार जितेन्द्र "जीत" के द्वारा संचालित निःशुल्क यू ट्यूब चैनल जीत के अल्फाज़ को पिछले एक वर्ष से नियमित संचालित किया जा रहा है l हाल ही में राज्य सरकार द्वारा वैश्विक महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है l लॉकडाउन के समय का सदुपयोग एवं विद्यार्थियों में स्वयं के ज्ञान का मूल्यांकन करने के लिए कुमार जितेन्द्र द्वारा जीत के अल्फाज़ यू ट्यूब चैनल पर ऑनलाइन राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया l जिसमें विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने भाग लिया l इस प्रश्नोत्तरी में पहला स्थान उर्मिला प्रजापत, द्वितीय स्थान मोनिका वैष्णव और तृतीय स्थान भूमिका सोनी व गौरी सोनी ने प्राप्त किया l ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों का जीत के अल्फाज़ यू ट्यूब चैनल के संचालक कुमार जितेन्द्र "जीत" द्वारा बधाईयाँ दी गई l
