नेहरू युवा केंद्र द्वारा जल बचाओ जीवन बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण लिए चलाया अभियान
मोकलसर/ लतीफ खान
मोकलसर(सिवाना): नेहरू युवा केंद्र बाड़मेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में नेहरु युवा मंडल लुदराडा के युवाओं द्वारा जल बचाओ जीवन बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जल संरक्षण अभियान चलाया गया ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रमेश लखारा ने बताया कि इस अभियान के तहत युवाओं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर जल संरक्षण की मुहिम चलाई उन्होंने गांव के हर घर में लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
युवा मंडल सचिव मदन लाल राणा ने बताया कि जल संरक्षण का काम केवल सरकारों का नहीं है जल बचाने की मुहिम में आम आदमी की भागीदारी करनी होगी इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर कैच द रेन के पोस्टर चिपकाए गए और युवाओं ने लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ ली युवा मंडल के सदस्य चतराराम जीवाराम खेमाराम जसपाल सिंह रितेश कुमार भगाराम गोपाराम करण रमेश कुमार राजकुमार मेलाराम रामाराम महेंद्र विक्रम पटेल दिनेश कुमार उपस्थित रहे।