ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा सत्याग्रह यज्ञ किया गया
मोकलसर/रतिफखान
सिवाना(बाड़मेर): राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के राज्य सरकार से उनकी विभिन्न मांगों को लेकर ध्यान आकर्षण एवं सकारात्मक कार्रवाई के लिए आज जिला प्रतिनिधि ग्राम विकास अधिकारी संघ सिवाना महेंद्र सिंह पवार ने बताया कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ पंजीकरण शाखा सिवाना द्वारा प्रदेश संगठन के आह्वान पर आज पंचायत समिति मुख्यालय पर 7 सूत्री मांग पत्र पर ध्यान आकर्षण हेतु सत्याग्रह आंदोलन के तहत सत्याग्रह यज्ञ का आयोजन किया गया सरपंच संघ सिवाना अध्यक्ष वह कार्यकारणी सदस्यों द्वारा भी सत्याग्रह यज्ञ में सहयोग किया गया इस यज्ञ में ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मताराम, मंत्री उमाराम, पूर्व अध्यक्ष गोविंदसिंह, उपाध्यक्ष गणपत सिंह, चमपालाल,नरपत सिंह देवड़ा, जैसाराम,कमु खान,एवं सरपंच संघ सिवाना के अध्यक्ष रामनिवास आचार्य और उनके कार्यकारणी सदस्यो ने भाग लिया