सामाजिक विकास क्रांति संस्था की बैठक आयोजित हुई
तगसिंह सिणेर
सिवाना: सामाजिक विकास क्रांति संस्था की बैठक आशापुरा माताजी मंदिर सिवाना में आयोजित हुई। बैठक में सिवाना क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, जल, जैविक, वृक्षारोपण का अभाव है। जिसको लेकर एक संस्था का गठन किया जाए जो क्षेत्र के चहुमुंखी विकास हेतु कार्य करे। बैठक में संस्था का पंजीयन व कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्णय लिया गया। बैठक में जवाहरलाल राजपुरोहित, तगसिंह सिणेर, बहादुरसिंह राजपुरोहित, हितेश अग्रवाल, जितेन्द्रसिंह गोलियां, पीराराम देवासी, घेवरराम चौधरी आदि उपस्थित रहे।