मेली(सिवाना):सिवाना पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के बाद जीत कर मेली गांव पहुंचे पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार नामा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। सिवाना पंचायत समिति के वार्ड संख्या 20 मेली गांव से संतोष कुमार नामा जीत के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ माला पहना कर स्वागत किया। सिवाना पंचायत समिति के वार्ड संख्या 20 से भाजपा पार्टी से चुनाव लड़कर अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल को 84 वोटों से हराया था। संतोष कुमार नामा जीत कर चुनावों के बाद शुक्रवार को गांव आये। इस मौके पर छतरसिंह भाटी, श्यामदास संत, गजेन्द्रसिंह भाटी, रामेश्वर सोनी, महेन्द्र कटारिया, प्रकाश मेघवाल, अशोक लुहार, मोहनलाल पांचाल, करनसिंह,भंवर सिंह सहित ग्रामीण मौजद रहे।
जीत के बाद गांव पहुंचे पंचायत समिति सदस्य का ग्रामीणों ने किया स्वागत
December 12, 2020
Tags