सरपंच संघ शाखा समदड़ी और सिवाना के ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव संपन्न
- सिवाना पंचायत समिति से सरपंच संघ के अध्यक्ष पद पर रामनिवास आचार्य व समदड़ी पंचायत समिति से सरपंच संघ के अध्यक्ष पद पर खेतसिंह कोठड़ी को निर्विरोध मनोनीत किया गया।
शाइन टुडे@सिवाना न्यूज़: सिवाना कस्बे में गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में सरपंच संघ को लेकर अल सुबह से ही पंचायत समिति में सरपंचों में भारी उत्साह नजर आया। सिवाना पंचायत समिति के समस्त सरपंचों द्वारा सर्वसहमति से पंचायत समिति सरपंच संघ ब्लॉक सिवाना के अध्यक्ष पद पर सिवाना सरपंच रामनिवास आचार्य को निर्विरोध चुना गया।
सिवाना सरपंच रामनिवास आचार्य को निर्विरोध पंचायत समिति सिवाना ब्लॉक सरपंच संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाईया देने वालो का तांता लगा रहा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच हुकुमसिंह खीची कुशीप, श्रीमती नरेन्द्र कंवर मवड़ी, जबरसिंह पादरू, मालमसिंह मिठौड़ा, अशोकसिंह राजपुरोहित मायलावास, चंपालाल मेघवाल पादरड़ी, नारायणसिंह देवन्दी, सहित समस्त सरपंचगण मौजूद रहे।
समदड़ी पंचायत समिति से सरपंच संघ के अध्यक्ष पद पर खेतसिंह कोठड़ी को निर्विरोध मनोनीतl