राजपुरोहित बने ब्लॉक अध्यक्ष और लतीफ मोकलसर वरिष्ठ उपाध्यक्ष
आसूसिंह राजपुरोहित अध्यक्ष, सिवाना ई-मित्र संघ
सिवाना(बाड़मेर)सिवाना ई-मित्र संघ के पूर्व अध्यक्ष बहादुरसिंह राजपुरोहित द्वारा त्यागपत्र देने के बाद दो माह से खाली चल रहे ई-मित्र अध्यक्ष पद पर 13 सितम्बर रविवार को ऑनलाइन चुनाव हुए जिसमे आसूसिंह राजपुरोहित विजय रहे। ऑनलाइन चुनाव दोहपर 1 बजे से 5 बजे तक चले जिसमे करीब 99 ई-मित्र संचालकों से ऑनलाइन वोटिंग की।
लतीफ मोकलसर वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सिवाना ई-मित्र संघ
राजपुरोहित ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेशपाल सिंह को 2 वोट से परास्त किया।
कूल 4 उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में आसूसिंह राजपुरोहित को सिवाना अध्यक्ष पद पर चुना गया।
अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकारणी का विस्तार करते हुए। सोमवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की , जो इस प्रकार है महामंत्री - राकेश पाल सिंह इंद्राणा महासचिव - भैराराम जांगिड़ धारणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष - लतीफ खान मोकलसर उपाध्यक्ष भगवान सिंह पादरू संघठन मंत्री - हुकमाराम बुल्ला सिवाना शेष कार्यकरणी की घोषणा आवश्यकतानुसार आगामी बैठक में की जाएगी ।