मूठली में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार ,ग्रामीणों ने एक शिकारी को मौके पर दबोचा , वन विभाग की टीम को किया सुपर्द
रिपोर्ट: जोगसिंह राजपुरोहित
सिवाना(बाड़मेर): राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार की घटनाएं थम ही नहीं रही हैं। प्रदेश के अलग अलग जिलों से मोर के शिकार की खबरें आ रही हैं। जिसमें सिवाना क्षेत्र में मोर के शिकारी सक्रिय हैं। उपखंड क्षेेत्र के मूठली में शुुुक्रवार को दो शिकारी मोर का शिकार कर रहे थेे। जहां पर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को मृत मोर के साथ एक शिकारी को पकड़ा हैं। वहीं एक शिकारी मौके से भाग गया। मृत मोर के साथ शिकारी को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग कि टीम ने नट जाति के शिकारी की तलाशी ली तो उसके पास से राष्ट्रीय पक्षी मोर बरामद हुआ।
वहीं ग्रामीणों का आरोप है की राजूराम पुत्र बलवंत राम जाति नट निवासी इन्द्राणा व इसका बहनोई हबीब जाति नट निवासी सिवाना दोनो पिछले काफी समय से राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर मोर व अन्य पशु पक्षियों के मांस का व्यापार कर रहे थे। जिस पर ग्रामीणों को पक्षियों के ओर भी शिकार होने का अंदेशा था। इस पर ग्रामीण नजर बनाए हुए थे। जिसके बाद ग्रामीणों की सक्रियता से यह शिकारी पकड़े गए हैं।
फैक्ट फाइल...
- -26 जनवरी 1963 को सरकार ने मोर को घोषित किया था राष्ट्रीय पक्षी
वन्य जीव संरक्षण कानून के तहत मोर के शिकार पर पाबंदी
वन मंत्रालय के अनुसार देश में करीब 1.50 लाख मोर
शिकारी गिरफ्तार
- मूठली में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार होने कि सूचना पर मौके पर पंहुच शिकारी राजूराम नट इन्द्राणा को गिरफ्तार किया। मोर का शिकार एक व्यक्ति ने ही किया है। दुसरा व्यक्ति शामिल नहीं था। वहीं शिकार में प्रयुक्त दोपहिया वाहन को जब्त किया। वहीं मोर का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ फोरेस्ट एक्ट तहत मामला दर्ज कर जांच कि जा रही है।
उमराव सिह , वनपाल सिवाना