अधिवक्ता संघ सिवाना की कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष पद पर खीमाराम आकबल मनोनीत
शाइन टुडे@सिवाना न्यूज: अभिभाषक संघ सिवाना कार्यालय में वर्ष 2022 के लिए नई कार्यकारिणी गठित की जिसमे सर्वसहमती से अध्यक्ष पद पर खीमाराम आकबल, उपाध्यक्ष गणपत सिंह गोलियां, सचिव दिनेश कुमार कच्छवाह, सह सचिव अविनाश सोनी, कोषाध्यक्ष इमरान खान, प्रवक्ता गौतम सिंह राजपुरोहित सिनेर, पुस्तकालयाध्यक्ष नेपाल सिंह राठौड़ को घोषित किया गया एवं बार के हित में कई प्रस्ताव पारित किए गए।
अधिवक्ता विजयसिंह राठौर, ऊमसिंह राठौर, पूनम चंदरामदेव, कैलाश पूरी गोस्वामी, लादाराम परमार जयप्रकाश रामदेव, बशीर हुसैन शैख, ललित जांगिड़, त्रिलोक जीनगर, श्रवण जांगिड़, हीराचंद सुथार सहित मौजूद रहे।