सिवाना (बाड़मेर)। सोशल मीडिया देश की सुरक्षा के लिए खतरा साबित ना हो जाए, इसलिए सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन कृपया ध्यान दें एवं सुनिश्चित करें कि ग्रुप ऐड लिंक (invite via link) कही सोशल मीडिया पर शेयर तो नहीं हो रहा, अगर ऐसा है तो कहीं ना कहीं देश की सुरक्षा पर खतरा बन सकता है।
हम यह सब इसलिए बता रहे है की कही आप भी तो यह गलती नही कर रहे, क्योंकि आज शनिवार को कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें ग्रुप एडमिन के द्वारा शेयर किए गए लिंक (invite via link) से एक पाकिस्तानी नंबर सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड हो गया।
"मेरा गांव मेरा गौरव, मेली" नाम से बने ग्रुप में अन्य सदस्यों को जोड़ने के लिए एड ग्रुप लिंक (invite via link) द्वारा 7:15 PM बजे एक पाकिस्तानी +92 313885096 ग्रुप में ज्वाइन हो जाता है। ओर इस नंबर द्वारा ग्रुप में (Hi) मैसेज भी किया जाता है। जिसको लेकर ग्रुप के जागरूक सदस्य द्वारा ग्रुप में जुड़े पाकिस्तानी नंबर को रिमूव करने की बात कही गई वही बाद में ग्रुप एडमिन द्वारा 8:54 PM बजे इस नंबर को ग्रुप से रिमूव किया जाता है।
वही ग्रुप एडमिन को आगे से ग्रुप जॉइन लिंक (invite via link) को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने की बात कही जाती हैं, जिस पर ग्रुप एडमिन ने ग्रुप के सभी सदस्यों को ही एडमिन बना दिया।
- बात इतनी नहीं है की पाकिस्तानी नंबर ग्रुप में ऐड कैसे हो गया, बात देश से जुड़ी सुरक्षा के नजरिए से भी देखने की है। जिसका फर्ज प्रत्येक भारतीय नागरिक का बनता हैं।
जानकारी का अभाव सोशल मीडिया बना खतरा: ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल मीडिया के प्रति बढ़ती दिलचस्पी को आज बखूबी देखा जा सकता है, जिसमें कम पढ़े लिखे लोग भी आज कल तेजी से सोशल मीडिया की ओर रुख करते नजर आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया की सिक्योरिटी व उनसे जुड़ी जानकारी नही होने की वजह से कई बार ऐसे ही गलतियां की जाती है जो कहीं ना कहीं देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर को सतर्कता रखते हुए उपयोग करें एवं कुछ भी गलत लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दे।