कोरोना वायरस का निकले निदान, महंत ने ली समाधि, पांच दिन बाद साधना से लौटे चेतनगिरी महाराज।
- दस फिट गहरी समाधि से पाँच दिन बाद साधना से लौटे भारत साधु समाज के प्रदेश महामंत्री चेतनगिरी महाराज
- महाराज के समाधि की सूचना पर प्रशासन के हाथ-पांव फुले ,सिवाना नायब तहसीलदार सहित पुलिस पहुँची आश्रम।
शाइन टुडे न्यूज नेटवर्क
रिपोर्ट: दिलीपसिंह राजपुरोहित
सिवाना(बाड़मेर): सिवाना क्षेत्र के मोकलसर कस्बे के भोलागिरी आश्रम में महंत व भारत साधु समाज के प्रदेश महामंत्री महंत चेतनगिरी महाराज पांच दिन की गहरी साधना के बाद 10 फिट गहरी समाधि से रविवार को बाहर आए।
चेतन गिरी महाराज 10 मार्च को 10 फ़िट गहरी समाधि में प्रवेश किया था। वहीं भक्त भाविकों द्वारा समाधि को पूरी तरह से समतल कर दिया था।मानव जीवन के कल्याण के लिए बिना अन-जल के पांच दिन की साधना में गए महाराज अपने तय समय के अनुसार समाधि के अंदर शंखनाद हुआ एंव बाँसुरी धून सुनाई दी जाने लगी तो इसपर बाहर खड़े भक्त भाविकों ने समाधि को खोदना शुरू किया।समाधि को पूरा खोदने के बाद महाराज अंदर ध्यान में लगे हुए थे।भक्त भाविकों ने भोलागिरी महाराज के जयकारों से नभ को गुंजयमान कर दिया।
प्रशासन दिखाई सतर्कता :
भोलागिरी आश्रम के महंत चेतनगिरी महाराज के समाधि कि सूचना प्रशासन को मिली तो प्रशासन में हड़कंप मच गया।जिला कलेक्टर के निर्देश पर सिवाना उपखंड अधिकारी ने सिवाना नायब तहसीलदार को आश्रम भेजा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, वही नायब तहसीलदार ने समाधि स्थल की वस्तुस्थिति से प्रशासन को अवगत करवाया।
वही बताया जा रहा हैं कि उसी दरम्यान समाधि के अंदर से शंख बजने की आवाज आई एंव उसके बाद अंदर बांसुरी की धुन सुनाई दी तो नायब तहसीलदार ने राहत की सांस ली। नायब तहसीलदार ने समाधि को फुर्ती से खोद कर बाहर निकालने की बात कही।समाधि पूरी खोदने के बाद महाराज सही सलामत बाहर लौटे तो भक्तों एंव प्रशासन ने राहत की सांस ली।
बड़ी संख्या में आश्रम पहुंचे भक्त भाविक:
महाराज के साधना का आज पांचवा दिन पूर्ण होने पर बड़ी संख्या में दूर-दराज से भक्त भाविक आश्रम में जुटने लगें।भोलागिरी महाराज के जयकारों से पूरा नभ को गुंजयमान कर दिया। महिला एंव पुरुषों ने महाराज के समाधि से बाहर आने तक भजन कीर्तन किया गया।
पुष्पों से महाराज का किया स्वागत:
चेतनगिरी महाराज समाधि से बाहर लौटने पर भक्तों द्वारा महाराज का पुष्पों से भव्य स्वागत किया गया।समाधि से लौटने के बाद भक्तो को आशीर्वचन देते हुए नशा का त्याग करते हुए मानव जीवन के कल्याण की बात कही। महाराज ने कहा कि भारत को एक बार फिर अखंड भारत बनाने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। वही महंत ने कहा कि देश सहित विश्व भर में कोराना जैसे वायरस का प्रकोप चल रहा है उसी को मध्य नजर रखते हुए इस वायरस का निदान निकले इसलिए समाधि योग किया था, साथ ही बताया की साधना के बल पर हम कोरोना जैसे वायरस को जड़ से खत्म कर सकते है सभी भक्त भाविकों को योग की साधना करनी चाहिए।
इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त भाविक मौजूद थे।