अकरम खान, मिठौड़ा
सिवाना। उपखण्ड के मिठौड़ा में शनिवार को पूर्व ठाकुरों की मौजूदगी में ब्राह्मणों ने छैलसिंह को मिठौड़ा ठाकुर की पाग दस्तूरी की रस्म अदा करवाई। जानकारी के अनुसार मिठौड़ा के पूर्व ठाकुर लक्ष्मणसिंह के निधन पर शनिवार को द्वादशा के दिन उनके पुत्र छैलसिंह की पाग दस्तूरी की रस्म राजपूती ठाठ-बाट गाजों बासों के साथ संपन्न करवाई गई।
पाग दस्तूरी की रस्म के बाद ठाकुर छैलसिंह ने राठौड़ कुल की कुलदेवी नागणेच्यां माता के दर्शन किए। वही स्व ठाकुर लक्ष्मण सिंह की तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित किए। इस मौके पर भोपालसिंह पादरू सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल पूर्व जिला परिषद सदस्य आम्बसिंह भीखसिंह मालमसिंह मिठौड़ा पूराराम सालेमोहम्मद चेनाराम माली अकरमखान सहित आसपास के गांवों सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।